CG – सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी -पापा मुझे माफ करना, जिंदगी की परेशानी को… जिपं CEO के सुरक्षागार्ड ने की आत्महत्या

सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी -पापा मुझे माफ करना…जिंदगी की परेशानी को

कवर्धा। जिला पंचायत CEO के बॉडीगार्ड ने सुसाइड कर लिया है। मृतक का नाम कृष्ण कुमार साहू बताया जा रहा है। बॉडीगार्ड ने आत्महत्या के पूर्व सुसाइड नोट में अपनी जिंदगी की परेशानी का जिक्र किया है। हालांकि वो परेशानी क्या है? इसकी जानकारी नहीं है।

CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने खुद को पूरी तरह से खत्म कर लिया है। कृष्ण कुमार छठवीं बटालियन का जवान बताए जा रहे हैं। सुसाइड करने के बाद उन्होंने एक नोट छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि, मां और पापा मुझे माफ कर दो…मैं परेशान हो गया था। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

बता दें, मृतक सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था। एक साल से कवर्धा जिला पंचायत CEO का सुरक्षाकर्मी था। हाल ही में हुए कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात था। उसी दिन अधिकारी के बंगले में आया और खाना खाकर सोने चला गया। लेकिन किसे पता था कि, सोने जा रहा हूं बोलकर जाएगा और खुदकुशी कर लेगा…

रातभर किसी भी कर्मचारी को यह पता नहीं चला कि, सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि सुबह महिला कर्मचारी, जो उसके साथ ड्यूटी पर तैनात थी। वो आवाज देती हुई सुरक्षाकर्मी के कमरे में आई, तो उसने देखा कि खून से लथपथ एक लाश पड़ी हुई है। साथ ही उसको एक नोट भी मिला, जिसे मरने से पहले मृतक सुरक्षाकर्मी कृष्णा लिखकर गया था।

खुदकुशी क्यों की इस बात का तो पता नहीं चल पाया है। क्योंकि जो नोट सुरक्षाकर्मी कृष्णा छोड़कर गया था, उसमें लिखा था कि, मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो…मैं जा रहा हूं…बहुत परेशान हो गया हूं। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...