CG – हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड: घर से कुछ दूरी पर मिला पेड़ पर लटका शव, परिजनों का आरोप – प्रशिक्षु DSP की डांट से थे आहत

हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर जिले में एक हेड कांस्टेबल लखन मेश्राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। वे सरकंडा थाने में पदस्थ थे और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में निवासरत थे। कुछ दिनों पहले ही सरकंडा थाने के मालखाने की जवाबदारी उन्हें मिली थी और डीएसपी ने उन्हें फटकार लगाई थी। लोगों ने बताया कि, थाने के काम के चलते वो काफी परेशान थे।

बताया जा रहा है की शाम में ड्यूटी से लौटने के बाद लखन मेश्राम ने मोबाइल बंद कर लिया। खाना खाकर परिवार के लोगों के सोने के बाद वो बिना किसी को बताये आधी रात घर से निकल गये। सुबह जब घर के लोगों की नींद खुदी तो उन्होंने लखन मेश्राम को घर में नहीं पाया। घरवालों को लगा कि वो थाने गये होंगे। लेकिन वो थाने नहीं गये थे।

जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह परिजन घर के पीछे की तरफ गए, तब लखन की लाश पेड़ पर लटकती मिली। आरोप है कि प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने उन्हें थाने में जब्त सामान को कोर्ट में जमा करने के लिए बोला था, लेकिन कुछ महीने पहले ही उन्होंने मालखाने का चार्ज लिया थे, जिसके कारण तत्काल सामान जमा करने में असमर्थता जताई। घटना वाली शाम प्रशिक्षु अफसर ने लखन मेश्राम को डांट भी लगायी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...