KTU रायपुर में आज स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग एवं सार्थक ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के तत्वावधान में आज “स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान अमृत महोत्सव” शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन जनसंचार सभागृह में सुबह 10.00 बजे से होगा। शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव आनंद शंकर बहादुर द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में श्री दानी केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोग को जागरूक करना रहेगा।

समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने बताया है कि कार्यक्रम में रक्तदान देने के साथ ही लोगों को रक्तदान देने के प्रति जो भ्रांतियां है उन्हें दूर किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो सके। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित रहेगा। विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है जिससे छात्र-छात्राओं में शिक्षा के वास्तविक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...