दिल दहला देने वाली घटना: कार सवारों ने युवती को 10 किमी तक घसीटा… हड्डियां हुईं चकनाचूर… शरीर पर नहीं बचा एक भी कपड़ा, दर्दनाक मौत हुई

कार सवारों ने युवती को 10 किमी तक घसीटा, हड्डियां हुईं चकनाचूर, शरीर पर नहीं बचा एक भी कपड़ा, दर्दनाक मौत हुई

नई दिल्ली: दिल्ली के बाहरी इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर पांच युवक अपनी बलेनो कार से युवती को करीबन 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है, जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। इसे देश की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। युवती एक कार्यक्रम में ड्यूटी कर स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। दिल्ली पुलिस इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...