Viral Video: एक्शन रोमांस का ऐसा सीन नहीं देखा होगा… फिल्मी स्टाइल में बाइक की टंकी पर बॉयफ्रेंड से चिपकी लड़की… वीडियो देख सन्न रह जाएंगे

एक्शन रोमांस का ऐसा सीन नहीं देखा होगा… फिल्मी स्टाइल में बाइक की टंकी पर बॉयफ्रेंड से चिपकी लड़की

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में चलती बाइक पर एक युवक की अजीब हरकत ने सभी को चौंका दिया है. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने आरोपी युवा कपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. आइये आपको दिखाते हैं ये दंग कर देने वाला वीडियो और बताते हैं इस पूरे मामले के बारे में.

इस युवा कपल की चलती मोटरसाइकिल पर एक दूसरे से गले मिलने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट रोड पर कथित तौर पर शूट किए गए वीडियो में एक 19 वर्षीय लड़की और 22 साल का लड़का लापरवाही भरी हरकत कर रहे थे. युवक ने लड़की को बाइक के टैंक पर बिठाया और उसे हग करने लगा.

युवा कपल के बाइक पर हग करने का वीडियो पास से गुजर रहे दूसरे शख्स ने अपने फोन में कैप्चर कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया. बाइक को स्टील प्लांट पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 336, 279, 132 और 129 के तहत मामला दर्ज किया है. कपल के माता-पिता को भी तलब किया गया और उन्हें सलाह दी गई.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त सीएच श्रीकांत ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी और कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए वाहन जब्ती सहित कठोर दंड की चेतावनी दी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...