VIDEO: सर्कुलर मार्केट की इस दुकान को सिलेंडर से उड़ाने मानव बम बनकर पहुंचा था युवक…देखिए देर रात हुए इस विवाद का Video

  • दरअसल पावरहाउस मार्केट स्थित अभिषेक ज्वेलर्स को उड़ाने सिलेंडर में वायरिंग करके आरोपी युवक पहुंचा हुआ था
  • पहुंचते ही युवक ने पहले ग्राहकों को बाहर निकलवाया और फिर सराफा व्यवसाई को दुकान खाली करने की चेतावनी देते हुए दुकान उड़ाने की धमकी दे दी
  • पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई
  • देखते ही देखते मार्केट की भीड़ ज्वेलरी शॉप के बाहर एकत्रित हो गई
  • जब आरोपी युवक को दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की गई तो युवक ने साथ लाई हुई सिरिंज से व्यवसाई पर हमला कर दिया
  • जिसके बाद मार्केट के लोगो ने युवक की जम कर पिटाई कर दी
  • सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडर को जप्त कर आरोपी युवक को हिरासत में ले कर थाने ले आयी
  • जानकारी लगते ही छावनी थाने में परिजन भी पहुंच गए

-वहीं सराफा व्यवसायी के साथ थाने में जम कर बहस हुई

  • बता दे कि सर्कुलर मार्केट की जिस दुकान में अभिषेक ज्वेलर्स का संचालन हो रहा है वो संचालक ने किराए पर ली है
  • उसकी खरीदी बिक्री में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद है मामला कोर्ट में चल रहा है
  • जिसके चलते दुकान मालिक का परिवार परेशान है
  • यही वजह थी कि अपने माता पिता को परेशान देख कर युवक अक्षय ठाकरे सिलेंडर लेकर दुकान खाली करवाने पहुंचा
  • हालांकि जांच में सिलेंडर के खाली होने की बात सामने आयी, वहीं युवक को परिजनों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया
  • खास बात ये है कि पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से आवेदन लेकर बिना मुलाइज़ा किया उन्हें लौटा दिया
  • जबकि युवक को पिटाई के बाद गम्भीर चोट आयी थी वहीं दुकानदार के हाथ पर भी सिरिंज से वार हुआ था
  • फिलहाल पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...