जगदलपुर. बस्तर में लगातार तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। झीरम नाला में एक गाड़ी बह गई थी, जिसमें 5 लोग सवार थे। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन गाड़ी में सवार दंपत्ति और उनकी दो बच्चों की मौत हो गई। सभी के शव को बरामद कर लिया गया है। इसकी पुष्टि एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने की है।

यह हादसा एनएच 30 पर दरभा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने नाले के बीच एक पेड़ पर चढ़कर खुद को बचा लिया। राहतकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू कर लिया, लेकिन गाड़ी में सवार दंपत्ति और उनकी दो बच्चे बाढ़ के पानी में बह गए।
कार में सवार एक ही परिवार के पति पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। सभी मृतक तमिलनाडू के रहने वाले थे। मृतक परिवार बस्तर घूमने आया था। SDRF के जवानों ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।