VIDEO: केदारनाथ में प्राइवेट कंपनी का हेलीकाप्टर क्रैश: धाम से पहले गरूड़चट्टी में हुआ हादसा…2 पायलट समेत 6 लोगों थे सवार, सभी…

केदारनाथ। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से 2 KM पहले एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, उसी वक्त ये हादसा हुआ है. जिस रास्ते पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम का पूराना रास्ता था. हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में छह लोग सवार थे. इस दर्दनाक हादसे में सभी सवार लोगों की मौत हो गई है.

हेलीकॉप्टर में श्रद्धालु सवार थे. हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी की प्राइवेट कंपनी की है. ये केदारनाथ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को टूर पैकेज देती है. हादसे के दौरान सभी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा जाने के लिए रवाना हुआ था. इसी दौरान यह हादसा हुआ है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...