दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह: चुनाव लड़ने के सवाल पर रमन सिंह का बड़ा बयान; देखिए Video

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के मौके में सोमवार को राजनांदगांव जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डॉ रमन सिंह ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनका अभिवादन किया।

इस दौरान डॉ रमन सिंह को उनके जन्मदिवस की बधाई देने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हुए। राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ रमन सिंह का आत्मीय स्वागत किया। जिससे अभिभूत डॉ रमन सिंह ने कहा कि मेरे जन्म दिवस के अवसर पर इस आयोजन को लेकर मैं सभी को बधाई और धन्यवाद देता हूं।

अपने जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राजनीति में मेरे पुनर्जन्म के लिए राजनांदगांव के लोगों का आशीर्वाद रहा है। राजनांदगांव से चुनाव लड़ कर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बने रहने या केंद्र की राजनीति में जाने के सवाल को लेकर डॉ रमन सिंह ने स्वयं को छोटा कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि यह पार्टी का निर्णय हैं। पार्टी जो आदेश करेगी हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे।

डॉ रमन सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने डॉ रमन सिंह का फूल मालाओं से अभिनंदन किया और हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाकर उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना की।

  • पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव से विधायक हैं
  • राजनांदगांव में पूर्व सीएम डॉ. रमन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
  • अब राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि पूर्व सीएम को केंद्र की राजनीति में भेजा जा रहा है
  • इस पर राजनांदगांव में पत्रकारों ने सवाल कर दिया
  • पत्रकारों ने पूछ लिया कि-क्या इस बार भी राजनांदगांव से आप चुनाव लड़ेंगे?
  • इस सवाल का जवाब बहुत ही डिप्लोमेटिव तरीके से रमन ने दिया
  • पूर्व सीएम ने कहा कि, चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना, ये डॉक्टर रमन कभी तय नहीं करता

  • मुझे चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं…? ये आलाकमान तय करेगा: रमन
  • डॉ रमन सिंह ने स्वयं को छोटा कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि यह पार्टी का निर्णय हैं
  • पार्टी जो आदेश करेगी हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे: रमन
  • दरअसल, राजनांदगांव जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
  • इस आयोजन में डॉ रमन सिंह ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनका अभिवादन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...