CG – हेल्पर की हत्या का खुलासा: आरोपी की प्रेमिका से गाली-गलौज… गुस्से में आकर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट… तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के चंद घंटो के भीतर भीतर ही पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और एक नाबालिग शामिल है। तीनों ने मंदिर हसौद इलाके में मप्र के रहने वाले आदिवासी युवक की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी किशन राजपूत की प्रेमिका के साथ मृतक रमेश ने गाली गलौज की थी। इस बात से किशन नाराज था। इसी का बदला लेने के लिए उसने रमेश की हत्या कर उसकी लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था।

जानिए क्या है पूरा मामला –

दरअसल, 26 नवम्बर को थाना मंदिर हसौद के ग्राम बाहनाकाडी के खदान पारा में अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस की टीम, एफएसएल, डॉग स्क्वाड और एआईसीसीयू की संयुक्त घटना स्थल पहुंची। मृतक की पहचान रमेश कोल पिता छोटे कोल उम्र 19 वर्ष पता बघौर जिला सिधी के रूप में की गई। साथ ही पता चला कि दुबे गि‌ट्टी खदान में मृतक हाईवा हेल्पर था। जाँच के दौरान ये भी पता चला कि मृतक को अंतिम बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और नाबालिग बालक के साथ देखा गया था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को पकड़कर बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किशन राजपूत की प्रेमका को मृतक रमेश ने गाली गलौच किया था जिससे किशन नाराज था। 25 नवम्बर को दरम्यानी रात तीनों खदान पारा खेत के तरफ बैठे थे। किशन व अन्य साथियों ने मृतक को ऐसा न करने समझाईश दी। वाद विवाद बढ़ने पर हाथापाई के दौरान पास मे पड़े लकड़ी के डंडे से मृतक के सर पर वार कात्या कर दिए, फिर शव को झाड़ी में छुपा कर फरार हो गए थे। घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडी को आरोपियों से बरामद किया गया मृतक के मोबाइल को विधि से संघर्षरत बालक से जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...