जरूरतमंद लोगों का सहारा बने शिवा सेवा समिति के युवा: रेलवे स्टेशन और मंदिर समेत पब्लिक प्लेस में हर सप्ताह खिलाते हैं खाना…NSUI के प्रदेश सचिव शिवांग के साथ युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी

भिलाई। आज की तारीख में जरूरतमंद लोगों की जरूरतें पूरा करना परम पुण्य का काम है। ऐसी ही एक समिति भिलाई-दुर्ग में काम कर रही है। श्री शिवा सेवा समिति के युवा हर सप्ताह मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अलग-अलग जगहों पर जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन करा रहे हैं। समिति के संरक्षक तुषार वर्मा और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू के नेतृत्व में यह समिति काम कर रही है। शिवांग साहू बताते हैं कि, हर मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के मंदिर, रेलवे स्टेशन समेत पब्लिक प्लेस में जरूरतमंद लोगों को भोजन करा रहे हैं। यह कांरवां लगातार जारी है। लोग इससे जुड़ रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर उनकी मदद अलग ही सुकुन मिलता है। हम आने वाले समय में इसे भव्य रूप से करेंगे। शिवांग ने कहा कि, इस तरह काम करने बाकी लोग भी आगे आए। इस काम में समिति के उपाध्यक्ष चंद्रेश सिंह, समिति के सचिव राहुल चौकसे, महासचिव अज्जू, अविनाश, राहुल संग सैकड़ों कार्यकर्ता जुड़कर काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...