हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने आयोजित किया सम्मान एवं पुरुस्कार वितरण समारोह; पूर्व विस अध्यक्ष पाण्डेय ने स्व. हेमचंद यादव के छायाचित्र का किया अनावरण… सांसद विजय, विधायक रिकेश और ललित भी हुए शामिल

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा गुरुवार को कल्याण कालेज में सम्मान एवं पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल हुए। इस दौरान प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने स्व. हेमचंद यादव के छायाचित्र का अनावरण किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग जिले का नाम रोशन करने वाले खेल प्रतिभाओं का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान पाण्डेय ने भिलाई स्टील प्लांट और उसकी विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया।

पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई स्टील संयंत्र में दल्ली राजहरा के आयरन ओर को ले जाकर स्टील का उत्पादन किया जाता है, जिसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। इसके साथ ही, भिलाई में शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य हो रहा है, जहां छात्रों की प्रतिभाओं को निखारा जाता है। भिलाई में खेल और साक्षरता के क्षेत्र में भी विशेष योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में खेलकूद को कम महत्व दिया जाता था, लेकिन अब खेलकूद को बहुत ही महत्व दिया जा रहा है। आज के समय में प्रोफेशनल एथलीट्स को भी उतना ही महत्व दिया जाता है जितना कि शिक्षा कोऔर प्रोफेशनल एथिक्स को समझना और उसे पालन करना बहुत आवश्यक है।

पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय खोलने का उद्देश्य यह था कि छात्रों को सरलता और सहजता का महत्व समझाया जा सके। विश्वविद्यालय का उद्देश्य छत्तीसगढ़िया संस्कृति और स्वभाव को बढ़ावा देना है। यहां के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं के कारण देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय से जुड़े लोग और शिक्षक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...