भिलाई में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा: जयंती स्टेडियम में 25 जुलाई से शुरू होगी शिवमहापुराण… भूमिपूजन सम्पन्न, आयोजक दया सिंह बोले- जोरशोर से तैयारी, दो दिन में आकार ले लेगा विशाल पंडाल

  • आयोजन को लेकर भिलाइयंस में उत्साह…
  • दया सिंह ने ली समिति की बैठक
  • कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जिम्मेदारी…
  • आयोजन में व्यवस्था संभालने दूर-दूर से आ रहे लोग
  • पंडाल के लिए भूमिपूजन
  • आचार्य कान्हा जी महाराज ने संपन्न कराया पूजा…

भिलाई। अंतराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भिलाई आने वाले है। 25 जुलाई से 31 जुलाई तक भिलाई के जयंती स्टेडियम ग्राउंड में यही जयकारे लगने वाले हैं। क्योंकि सावन के पवित्र महीने में आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा। शिव महापुराण की कथा पंडित जी सुनाएंगे। इसका आयोजन बोल बम एवं सेवा कल्याण समिति की ओर से किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन के लिए विशाल पंडाल लगेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र से पंडितजी के लिए पंडाल लगाने सामान आ गए हैं। आज भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था। आचार्य कान्हा जी महाराज व अन्य पंडितों द्वारा भूमिपूजन का कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर भिलाई-दुर्ग व अन्य जिलों से आए श्रद्धालु मौजूद रहें।

दया सिंह ने बताया कि, बीते छह महीने से आयोजन को लेकर तैयारी चल रही थी। बाबा के दरबार में अर्जी लगाए हुए थे। भिलाई की अर्जी सुन ली गई और अब अंतत: बाबाजी का आशीर्वाद भिलाइयंस को मिलने वाला है। आने वाले एक-दो दिनों में आयोजन की व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...