हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा: OYO बुकिंग के जरिये चलता था देह व्‍यापार, पुलिस ने 6 युवतियों और पांच युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा

इंदौर: मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक के बाद एक सेक्स रैकेट के खुलासे हो रहे हैं. भंवरकुंआ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सेक्स रैकेट पकड़ाया है. हाल ही में पुलिस ने जहां इंदिरा काम्प्लेक्स में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश कर 6 युवतियों और 3 युवकों सहित 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया. वहीं, अब OYO होटल चंदन प्लाजा में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां से पुलिस ने 6 युवतियों और पांच युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है.

लंबे समय से पुल‍िस को म‍िल रही थी सूचना
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल चंदन प्लाजा में सेक्स रैकेट चल रहा है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 6 युवतियों सहित 1 होटल मालिक, मैनेजर, 3 स्टाफ और 3 बाहरी लोगों को गिरफ्तार किया है.

नार्थ-ईस्‍ट और ब‍िहार की रहने वाली हैं लड़क‍ियां
जानकारी के मुताबिक, ये लड़कियां नार्थ-ईस्ट और बिहार की रहने वाली हैं. होटल चंदन प्लाजा को पुनीत गौड़ नामक शख्स ने किराये पर ले रखा है और वो ही उसका संचालन OYO बुकिंग के जरिये करता है.

पांच महीने से चल रहा था देह व्‍यापार
पुलिस पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि पिछले पांच महीने से यहां देह व्यापार चल रहा है. ग‍िरफ्तार की गई लड़कियों में कुछ बिहार की तो कुछ नार्थ ईस्ट की भी हैं. वहीं पूरा गिरोह अलग-अलग लोगों से जुड़कर अवैध गतिविधियों को संचालित करता था.

दो द‍िन पहले भी पकड़ा गया था सेक्‍स रैकेट
दो द‍िन पहले ही इंदौर के भंवरकुआं में रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने देह व्यापार के अड्‌डे पर छापामार कार्रवाई की थी. यहां से पुलिस ने 6 युवतियों और 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था. पकड़ी गई युवतियां महाराष्ट्र और कोलकाता की रहने वाली थीं. सभी यहां मॉडल और फैशन डिजाइनर बनकर रुकी थीं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...