भिलाई में Apple के iNSPiRE स्टोर को गजब रिस्पांस: एक ही छत के नीचे Apple के मोबाइल से लेकर सबकुछ…मंगलवार को भी स्टोर होगा ओपन

भिलाई। भिलाई शहर में सुपेला को इलेक्ट्रॉनिक बाज़ार का गढ़ माना जाता है. इसी सुपेला में एप्पल के आधिकारिक रिटेल स्टोर इंस्पायर को खुल कर अब एक महीना हो चुका है. इंस्पायर एपल स्टोर को यहॉं बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है. स्टोर में एप्पल कंपनी के तक़रीबन सभी प्रॉडक्ट डेमो पर उपलब्ध हैं.

ग्राहकों का मानना है कि पहले एप्पल प्रॉडक्ट को केवल देखने और समझने के लिये भी रायपुर तक जाना पड़ता था. परंतु अब अपने शहर में ही इंस्पायर का इतना बेहतरीन एवं परिपूर्ण आधिकारिक एपल स्टोर खुलने के कारण बहुत सुविधा हो गयी है.

एपल प्रॉडक्ट को लेकर सभी प्रकार की शंकाओं का निवारण सुपेला में इंस्पायर स्टोर की प्रशिक्षित टीम के द्वारा ही हो जाता है. इसके अलावा ये टीम सही प्रॉडक्ट चुनने के लिये सटीक मार्गदर्शन भी करती है.

मंगलवार को भी संचालन: भिलाई शहर में सुपेला का इलेक्ट्रॉनिक बाज़ार मंगलवार के दिन बंद रहता है. इससे ग्राहकों को असुविधा होने की संभावना बनी रहती है. इसी के मद्देनज़र इंस्पायर एपल स्टोर को मंगलवार के दिन भी ग्राहकों की सेवाओं और सुविधाओं के लिये संचालित करने का निर्णय कंपनी द्वारा लिया गया है. ग्राहकों के लिये ये बेहद राहत की खबर है और इसकी सराहना भी हो रही है कि स्टोर सातों दिन खुला रहता है.

फ़ायनेंस सुविधा: यहॉं स्टोर पर सभी प्रॉडक्ट पर आसान किश्तों की सुविधा उपलब्ध है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इंस्पायर स्टोर में फ़ायनेंस करने पर किसी भी प्रकार की प्रॉसेस फ़ीस व डीबीडी फ़ीस नहीं ली जाती है. और तो और क्रेडिट या डेबिट कार्ड द्वारा भुगतान पर किसी भी प्रकार की कोई फ़ीस नहीं ली जाती है. ग्राहक ये जानकर हैरान भी हैं और बेहद खुश भी हैं कि उनसे फ़ायनेंस के नाम पर एक भी रूपया अधिक नहीं लिया जा रहा है. बाक़ायदा लोन फ़ॉर्म पर सभी ज़रूरी जानकारी लिख कर दी जाती है और पूरी पारदर्शिता बरती जाती है.

ऑफर: स्टोर पर ग्राहकों के लिये रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी एपल प्रॉडक्ट पर विशेष ऑफ़र उपलब्ध हैं. मैकबुक प्रो M1 ख़रीदने पर कैशबैक, जीएसटी, बायबैक बोनस जैसी विशेष छूट को मिलाकर तक़रीबन ₹८०-९० हज़ार तक की बचत की जा सकती है. आई फ़ोन १३ प्रो और १३ प्रो मैक्स आसान ब्याज-रहित किश्तों पर उपलब्ध है और इससे ग्राहकों को ₹८-१० हज़ार तक की ब्याज की बचत होगी.

अधिक जानकारी के लिये सुपेला स्थित इंस्पायर एपल स्टोर ज़रूर पधारें.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...