परिवार के साथ लेफ्टिनेंट वंशिका पांडेय ने CM भूपेश से की मुलाकात: संस्कारधानी की बेटी ने बढ़ाया है छत्तीसगढ़ का मान, CM ने भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 24 वर्षीय लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय को उनकी इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने आर्मी में लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है। मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट वंशिका को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया।

लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय राजनांदगांव की रहने वाली हैं। आज वह अपने पिता श्री अजय पाण्डेय, माता श्रीमती सरला पाण्डेय, भाई श्री तथागत पाण्डेय, विकास पाण्डेय, कृष्ण कुमार बागड़ी, श्रीमती मंजू बागड़ी, श्री आईपीएस जुनेजा के साथ मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के लिए आयी थी। ऑफिसर्स एकेडमी चेन्नई में 11 महीने की प्रशिक्षण के बाद उन्हें 30 जुलाई को लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन मिला। बीई मैकेनिकल वंशिका पाण्डेय आर्मी के टेक्निकल कोर में उनका ऑल इंडिया रैंक तृतीय रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...