लक्ज़री होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल में फिल्म प्रोड्यूसर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, एक्ट्रेस सहित कई युवतियां पकड़ाई

लक्ज़री होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

मायानगरी मुंबई से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित उप नगर ठाणे में आए दिन हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा होता रहता है. ज्यादातर सेक्स रैकेट में फिल्म एक्ट्रेस की सक्रियता देखी गई है. इनमें कई एक्ट्रेस पैसे कमाने की लालच में तो कई मजबूर होकर जिस्म फरोशी के धंधे में उतर जाती है. फिल्म प्रोडक्शन की आड़ में इन रैकेट का संचालन किया जाता है, ताकि पुलिस को भनक न ल सके. लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस अपने मुखबीरों के जरिेए रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल कर लेती है. ताजा मामला, ठाणे के भायंदर में सामने आया है, जहां एक लग्जरी होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था.

वरिष्ठ निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि मुखबीरों की सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर को भायंदर शहर के एक लग्जरी होटल में छापा मारा गया. वहां संचालित हो रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है, जिसे एक फिल्म प्रोड्यूसर चला रहा था. पुलिस ने आरोपी फिल्म प्रोड्यूसर सोलोमन रत्नमय्या नरकंथेलु (55) और उसके सहयोगी चंद्रराज उर्फ ​​मिशेल डेविड को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हिंदी फिल्मों, टीवी सीरियल, वेब सीरीज, फोटो शूट और यूट्यूब वीडियो में काम करने वाली एक्ट्रेस को एक्स्ट्रा कमाने का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे. इसके बाद उन्हें जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया जाता था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370(2)(3) (तस्करी) और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम (पीआईटीए) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में फिल्म प्रोडक्शन की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. इसके बाद मानव तस्करी विरोधी सेल (एएचटीसी) के अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा था. यहां से चार महिलाओं का रेस्क्यू भी किया गया है. महिलाओं से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले उन्हें ज्यादा कमाई का लालच देकर जिस्म फरोशी कराते, उसके बाद उन्हें मजबूर करके ऐसा करने के लिए कहते थे. इस मामले की जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...