100 साल से अधिक पुराना हुआ दुर्ग का हिन्दी भवन: डिविजनल कमिश्नर ऑफिस यहां से हो गया शिफ्ट… कल से इस नवनिर्मित भवन में होगा कार्यालय का संचालन; जानिए वजह

दुर्ग। दुर्ग में संभागीय आयुक्त कार्यालय का पता अब बदलने वाला है। आपको बता दें, 29, अप्रैल 2014 से दुर्ग संभाग नव गठित होकर संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग प्रारंभ हुआ है। संभागीय आयुक्त कार्यालय हेतु भवन स्वीकृति एवं निर्माण नही होने से संभागीय आयुक्त कार्यालय हिन्दी भवन में संचालित हो रहा था। हिन्दी भवन दुर्ग 100 वर्ष से अधिक पुराना होने के कारण उसका स्लैब/छत टूटकर गिर रहा है एवं मिटिंग हॉल में सिलिंग खराब होने से फाल्स सिंलिंग टूटकर गिर गया है, जिसके कारण वहां संभागीय आयुक्त कार्यालय संचालित होने से दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई है। इसके अतिरिक्त यह भवन संभागीय आयुक्त कार्यालय हेतु पर्याप्त नहीं है एवं छोटा पड़ रहा है।

न्यायालय कक्ष अधिवक्ताओं के लिए ही पर्याप्त नही है एवं पक्षकार न्यायालय कक्ष में पर्याप्त स्थान नहीं होने से न्यायालयीन कार्यवाही में भाग नहीं ले पा रहे है। छत्तीसढ़ शासन के पत्र कमांक एफ 4-3/2020/एक 6 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 26 अगस्त 2020 द्वारा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है एवं इसका संचालन संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग में प्रकोष्ठ गठन कर किया जाना है, परंतु संभागीय आयुक्त कार्यालय में पर्याप्त स्थान नही होने के कारण प्राधिकरण प्रकोष्ठ को बी. एस.एन.एल भवन में किराये पर संचालित करना पड़ रहा था।

उपरोक्त स्थिति को देखते हुये संभागीय आयुक्त कार्यालय के सुचारू रूप से संचालन हेतु एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण को आयुक्त कार्यालय में संचालित किये जाने को दृष्टिगत रखते हुये उपरोक्त दोनो कार्यालय को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नव निर्मित भवन जिसका प्रथम एवं द्वितीय तल लगभग 02 वर्ष से रिक्त है, में स्थानांतरित किया गया है। उक्त भवन के द्वितीय तल में संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं प्रथम तल के तीन कक्ष में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण 18 जून 2024 से संचालित किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...