दुर्ग में बंद पड़े इंडस्ट्री में हादसा.. छज्जा गिरने से तीन मजदूर हुए घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा?

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े इंडस्ट्री का छज्जा गिर गया, इस हादसे में तीन मजदूरों की घायल होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरोजा इंडस्ट्री नाम के बंद पड़े उद्योग में निर्माण के दौरान एक छज्जा गिर गया। इसमें तीन श्रमिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, इसमें एक मजदूर के कमर में गहरी चोट आई है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जामुल TI केशव कोसल ने जानकारी देते हुए बताया कि, छावनी चौक में एसएस हॉस्पिटल के पीछे कई सालों से बंद पड़ी एक लाइट इंडस्ट्री है। इसका नाम सरोजा इंडस्ट्री है। सोमवार सुबह इस इंडस्ट्री की दीवार को ऊंचा करने का काम चल रहा था। इसके लिए उसके ऊपर बने छज्जे को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वो भरभराकर नीचे गिर गया। इसमें तीन मजदूर उसके मलबे में दब गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने दौड़कर उन्हें बचाया।

उन्होंने आगे बताया कि, मलबे से बाहर निकालने पर पता चला कि तीनों क काफी चोट लगी है। इसके बाद डायल 112 को फोन करके बुलाया गया। फिर सभी मजदूरों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने के बाद उन्हें श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...