भिलाई में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश: हिन्दू ने आयोजित किया इफ्तार पार्टी… मुस्लिम भाइयों ने एक साथ किया रोजा इफ्तार

भिलाई। भिलाई के वार्ड-35 शारदा पारा में सामाजिक एकता का बेहद ही खास उदाहरण देखने को मिला। धर्मेंद गुप्ता ने रोजा इफ्तार करवाकर भाईचारा का संदेश दिया है। रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम पूरे एक माह तक रोजा रखते हैं। हर दिन शाम को रोजा इफ्तार में शामिल होते हैं। इसी कड़ी में भिलाई में शनिवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब की झलक यहां देखने को मिली। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजर्ग, नौजवान व बच्चों के साथ हिन्दू भाइयों ने भी शिरकत की,सभी लोगों ने आपसी भाई-चारे की दुआ मांगी।

वार्ड पार्षद सलमान इंजीनियर ने बताया कि भिलाई मिनी इंडिया के नाम से जाना जाता है। जहां सभी मजहब के लोग निवास करते है सभी त्योहार एक साथ मिलकर मोहब्बत से बनाते है। आज हिन्दू मुस्लिम भाई एक साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए है। भिलाई में गंगा-यमुनी तहजीब के साथ सभी धर्म के लोग प्यार से रहते हैं। उन्होंने लगों से अपील कि देश में शांति हो और हिन्दू-मुस्लिम को भड़काने जैसे प्रवृति लोग अपने आप को बदले। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले लोगों को यह सोचना चाहिए यह देश हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का है। आपसी भाईचारा बना रहे यही मकसद से हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तार करवाया है।

रोजा इफ्तार के आयोजक धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई है। हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों के साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी से पूरे देश में यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सभी हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...