भिलाई में स्पोर्ट्स कल्चर बढ़ाने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से विधायक रिकेश ने की बात… ESIC हॉसपिटल और प्लेयर्स की BSP में नौकरी पर भी हुई चर्चा

भिलाई। भिलाई में स्पोर्ट्स कल्चर डेवलप करने की मंशा से शनिवार को दिल्ली में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने श्रम, रोजगार, युवा मामले तथा खेल केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की खेलधानी भिलाई में खेल संसाधनों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने उत्कृष्ट शत प्रतिशत खिलाड़ियों को भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी दिए जाने के आलावा नेहरू नगर के ESIC हास्पीटल में सभी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर की शीघ्र नियुक्ति की मांग भी मंत्री से की है।

सेन ने भिलाई से क्रिकेट, बालीवाल, हैंडबाल, हाकी सहित अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए बताया कि दुर्ग-भिलाई की पहचान प्रदेश में खेलधानी के रूप में है। यहां अनेक खेलों के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने से हजारों खिलाड़ियों को जहां बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा वहीं ये खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करेंगे। भिलाई स्टील प्लांट में खिलाड़ियों की नौकरी सुविधा दिए जाने से युवाओं में शिक्षा के साथ साथ स्पोर्ट्स कल्चर भी डेवलप होगा और खेल संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता से भिलाई दुर्ग के खिलाड़ी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा सकेंगे।

युवा व खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से सेन ने विभिन्न खेल सेटअप के लिए लगभग 100 करोड़ की योजना पर विचार से बातचीत की है। उन्होंने दुर्ग जिले के सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भिलाई इस्पात संयंत्र‌ में नौकरी दिए जाने की मांग भी रखी। मंत्री मंडाविया ने युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भिलाई में अत्याधुनिक खेल सेटअप मुहैया करवाने सहित रोजगार के अवसर हेतु सेन के सुझाव पर जल्द योजना तैयार करने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...