नक्सल मोर्चे पर गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की पीठ थपथपाई: साढ़े चार महीने के अंदर मारे गए 112 नक्सली… CM साय ने जताया आभार, विपक्ष को घेरते हुए कहा- मुकाम तक पहुंचेगी लड़ाई

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा पर छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार सरकार के आने के बाद यहाँ नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान मिल रही सफलताओं के लिए सरकार की पीठ थपथपाई है। गृह मंत्री ने कहा कि – छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मात्र साढ़े चार महीने के अंदर 112 नक्सली मारे गए हैं, लगभग 375 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 5 महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। अब प्रदेश के 3-4 जिलों में ही नक्सली बचे हैं और आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस द्वारा इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर अमित शाह ने गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – आपके इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं माननीय गृह मंत्री जी। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है। निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है, पर बावजूद इसके हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने आगे लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है। गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पश्चात नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सली लगातार मारे जा रहे हैं, गिरफ्तार हो रहे हैं या सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी...

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा...

CG Police Transfer: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले…...

CG Police Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश...

CG Monsoon Session: 14 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलने वाला यह मानसून सत्र सिर्फ पाँच बैठकों का होगा,...

लूटपाट कर उगाही करने के आरोप में 7 आरोपियों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में एक कीटनाशक दवा दुकान में घुसकर लूटपाट और उगाही करने वाले 7 आरोपियों...

ट्रेंडिंग