मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट में लालबाग का कब्जा: इंडिया टीम के दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेले गए मैच…सफल आयोजन के लिए लोगों ने नांदगांव हॉकी संघ को दी बधाई

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सयुंक्त तत्वधान में हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद जी की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर तीन दिवसीय जूनियर खिलाड़ियो की इंटर क्लब हॉकी प्रतियोगिता अन्तराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं समापन समारोह सदस्य छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड छ. ग. शासन श्रीकिशन खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम राजनांदगांव के वरिष्ठ पार्षद एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में समपन्न हुआ।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे देश मे उत्साहपूर्वक मनाई जाती है और आज राजनांदगांव में उनकी स्मृति मे अंडर 17 मैच का आयोजन किया गया है। उन्होंने ने उपस्थित सभी सम्मनिय सदस्यों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि राजनंदगांव आज भी हॉकी और झांकी दो नामो से जाना जाता है। साथ ही उन्होंने ने उपस्थित हॉकी के कोच लोगो का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने राजनांदगांव की हॉकी को जिंदा रखा है। यह छोटा बडा कुछ भी टूर्नामेंट हो हमेशा ग्राउंड में उपस्थित रहते है।

उन्होने उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि हॉकी को लगातार खेलते रहे जिससे कि वो आगे जा कर एक अच्छा मुकाम पा सके जैसे कि राजनांदगांव के प्रथम ओलंपियन एयरमैन आर बेस्टियन, रेणुका यादव(ओलंपियन), मृणाल चौबे , रेणुका राजपूत जैसे खिलाड़ी प्रदेश को दिए है वैसे ही खिलाड़ी और आगे राजनांदगांव से निकलते रहे और अपने जिले व प्रदेश का नाम रौशन करे।

अध्यक्षता कर रहे छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा की आज कल हॉकी राजनांदगांव में दिखाई नहीं दे रहे थे किंतु ग्राउंड में आने पर पता चला कि राजनांदगांव को हॉकी की नर्सरी क्यों कहा जाता है इतने खिलाड़ियो को देख कर लगा कि राजनांदगांव की हॉकी शायद ही कभी खत्म हो सकती है उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय मे वार्ड स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। जिसके लिए आने वाले समय में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा जिससे आने वाले समय मे और भी हॉकी खिलाड़ी निखर के सामने आएंगे। उन्होने सफल आयोजन के लिए आयोजको को बधाई दी।

आज का समापन मैच लालबाग विरुद्ध मिलचाल मध्य खेला गया जिसमे दोनों ही टीमो के बीच बड़ा ही रोमांचकारी मैच दर्शको को देखने को मिला दोनों ही टीम समय समय गोल दकते रहे मैच के मध्यंतर तक दोनों ही टीम 2-2 के बराबरी पर रही किन्तु लालबाग की टीम ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन कर मेजर ध्यानचंद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में कब्जा किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ नेता उमेश जोशी ,भूषण साव ,सुश्री आशा थॉमस,सूर्यकांत जैन, दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, ज्ञानचंद जैन, राजु खान,अशोक नागवंशी,विजय शर्मा,अनुराज श्रीवास्तव (कार्यक्रम संयोजक), अजय झा, प्रकाश शर्मा, विजय शर्मा,प्रकाश साहू , शिवा चौबे,गुणवंत पटेल,महेंद्र सिंग ठाकुर,दीपक सिन्हा, सचिन खोब्रागडे, किशोर धीवर,खेमराज सिन्हा,शकील अहमद,राजेश निर्मलकर, तौफीक अहमद हारून खान, आदि उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन अन्तरस्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने किया तथा जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...