दुर्ग जिले में 24 घंटे में रेप के 2 केस: एक में फेसबुक में दोस्ती के बाद दुष्कर्म किया तो दूसरे में विधवा नर्स के साथ 3 साल तक आरोपी करता रहा रेप…

भिलाई। दुर्ग जिले में 24 घंटे में रेप के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले पुराने हैं लेकिन केस अभी दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों ही मामले छावनी इलाके में रजिस्टर्ड हुए हैं।

दुष्कर्म के दोनों मामले को जानिए…
फेसबुक में दोस्ती कर वारदात को दिया अंजाम:
फेसबुक से दोस्ती कर विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।  छावनी पुलिस ने बताया कि वर्ष 2021 में फेसबुक पर आरोपी सौरव कुमार नामक युवक से विवाहिता का दोस्ती हुई।

दोस्ती के बाद प्रतिदिन फेसबुक, मोबाइल से दोनों के बीच बातचीत चलता रहा। आरोपी ने विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फांसकर उसके साथ लगातार शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। जिसके बाद पीड़िता भी शादी के लिए तैयार हो गई।

जब सौरभ को विवाहिता ने शादी का प्रस्ताव रखा तब सौरभ इंकार कर दिया। आरोपी ने दिसबंर 2021 से लेकर अब तक विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। शादी से इंकार करने के बाद महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत किया है। 

नर्स के साथ दुष्कर्म: वहीं दूसरी घटना में आरोपी ने विधवा नर्स को शादी का झांसा देकर रेप किया है। छावनी पुलिस ने बताया कि कैम्प-2 निवासी 50 वर्षीय शहर के निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। पति के मौत के बाद शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार निवासी हुबलाल उर्फ अजय यादव से नर्स की मुलाकात हुई।

दोनों के बीच पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर चार वर्षो से रेप करता रहा। जब नर्स ने उसे शादी के लिए दबाव बनाया तब आरोपी इंकार कर दिया। परेशान नर्स ने घटना की शिकायत पुलिस से किया है। घटना वर्ष जनवरी 2019 से लगातार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...