Holiday News : सितंबर में 11 दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

रायपुर। सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है। इस माह कई त्योहार और छुट्टियां भी पड़ रही है। गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे त्योहारों की वजह से रविवार को जोड़कर 11 दिन तक स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे।

जानिए कब-कब रहेगी छुट्‌टी

सितंबर में 2, 7, 10, 14, 15 और 17 तारीख को ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। 2 सितंबर को पोला की छुट्टी है, जबकि 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इसके बाद 10 सितंबर को नवाखाई है। इस दिन भी राज्‍य में ऐच्छिक अवकाश है। 14 सितंबर को ढोल ग्‍यारस के मौके पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन भगवान कृष्‍ण और माता यशोदा की पूजा की जाती है। 15 सितंबर को ओणम है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी यानी गणेश विसर्जन है। इसके साथ ही विश्‍वकर्मा जयंती भी है। इस बार तीजा 6 सितंबर को है। इस दिन सरकार की तरफ ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहता है। ऐसे में 6 को छुट्टी लेने वालों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...