Chhattisgarh : पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में यूट्यूबर की मौत

कोरबा। गेरवाघाट बायपास पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय यूट्यूबर की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।

एनटीपीसी कॉलोनी निवासी मोहनीश कर्ष रेसर यूट्यूबर था, जो अपने स्पोर्ट्स बाइक में अलग-अलग सड़कों पर घूमते हुए मोटो ब्लॉग बनाता था। वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक को तेज रफ्तार में चलाता था। रविवार को वह अपने एक साथी को लेकर स्पोर्ट्स बाइक पर गेरवाघाट बायपास से गुजर रहा था। इस दौरान रास्ते में मोड़ पर उसकी स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। मृतक मोहनीश कुसमुंडा निवासी एक शिक्षक का पुत्र था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...