दुर्ग पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ल ने ली थाना प्रभारियों की बैठक: जिले में नशे की विरुद्ध और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश… गणेश पंडाल को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी

दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक IPS जितेंद्र शुक्ला ने जिले के सभी थाना प्रभारियों की रविवार को मीटिंग ली। SP ने जिले में पैर पसार रहे अवैध नशे के कारोबार पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। ड्रंक एंड ड्राईव करने वालों के भी विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात पुलिस कप्तान ने की है। इसके साथ ही आगामी गणेश चतुर्थी को लेकर पंडाल में बरती जाने वाली सावधानियां को लेकर भी चर्चा हुई। सभी गणेश समितियों दिशा-निर्देश का पालन किया जाए, इस चीज का भी SP ने ध्यान रखने कहा।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा समस्त जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी जिला दुर्ग का मीटिंग लेकर एक युद्ध नशा के विरूद्ध अभियान को और सक्रिय करने निर्देशित किया गया तथा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में किसी प्रकार नशे की शिकायत नहीं मिलने तथा ड्रंक एण्ड ड्राईव की चेकिंग हेतु अभियान लगातार चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए या मोबाईल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर कार्यवाही के साथ-साथ लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े शब्दो मे निर्देशित किया गया है।

साथ ही गणेश उत्सव के पर्व के दौरान शांति पूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए तथा गणेश पंडाल हेतु समितियों को नियत तिथियों में ही गणेश विसर्जन करने, देर रात तक किसी भी पंडाल में लाउड स्पीकर व डी.जे. नहीं बजाये जाने के संबंध में सक्त निर्देशित किया गया है। गणेश समितियों हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए है।

  1. गणेशोत्सव में प्रतिमा की सुरक्षा हेतु वालेन्टियर नियुक्त किया जावे एवं कम सेकम दो की संख्या में हर समय उपस्थित रहे।
  2. कार्यक्रम स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामान पर निगाह रखा जावे।
  3. इस बात का ध्यान रखे की बारिश होने पर पानी प्रतिमा पर न पड़े पानी से बचने के लिए उचित व्यवस्था रखे।
  4. रात्रि में गणेश पंडाल के पास कम से कम 2 वालेन्टियर रहना अनिवार्य है।
  5. कार्यक्रम स्थल मे क्लोज सर्किट टीव्ही आवश्यकतानुसार रखें।
  6. समिति के सदस्यों की सूचि व मोबाईल नंबर थाना में दी जावें।
  7. गणेश पंडाल के पास सीसीटीव्ही कैमरा लगाना आवश्यक है। 08. गणेश पंडाल के आस-पास
    कोई भी व्यक्ति नशा कर उपस्थित नहीं होगा। 09. गणेश पंडाल रोड में नहीं बनाया जायेगा एवं वाहनो को भी बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़ी न करें।
  8. गणेश पंडाल के पास फायर इग्वीस्टर एवं रेत की बाल्टी उपलब्ध रखे।
  9. अवैध बिजली कनेक्शन एवं बिजली के खुले हुए तारो पर अनिवार्य रूप से टेपींग लगाये।
    . पंडाल व विद्युत वायर के आस-पास झुले आदि नहीं लगाये। 12
  10. गणेश पंडाल में डी.जे. संबंधित व आस-पास झुला व मेला लगाने हेतु विधिवत् अनुमति लेना अनिवार्य है साथ ही साथ यदि कोई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो उसके लिए भी पूर्व से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...