CG में शर्मसार हुई खाकी: ड्यूटी के दौरान जवान डिवाइडर पर बैठकर लगाया पेग… फिर सड़क पर ही लेट गया नशे में चूर आरक्षक… इधर पानी डालकर उठाते रह गए पुलिस वाले

CG में शर्मसार हुई खाकी

डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ओर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खुद आरक्षक आराम से बैठकर जाम छलका रहा है। पुलिस जवान का नशे में चूर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जवान बेफिक्र होकर बैठा हुआ है और शराब पी रहा है। इसके बाद वह सड़क पर ही सो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो आमानाका के पास ब्रिज के नीचे का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये जवान किसी बटालियन से रायपुर शहर में ड्यूटी करने पहुंचा था। वीडियो में आसपास दिख रहे लोग जवान को नींद से जगाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह मदहोश पड़ा रहता है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हाथ-पैर पकड़कर उसे सड़क से किनारे किया।

स्थानीय लोगों सड़क से उसे किनारे करने के बाद आमानाका पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जवान के चेहरे पर पानी छिड़ककर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन जवान नसे में इतना चूर था कि अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि जवान की वर्दी में जो बैच है उससे वह छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) का लग रहा है। हालांकि फिलहाल जवान की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में रायपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जवान के बटालियन का पता किया जा रहा है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट बटालियन के कमांडर सौंपी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...