स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर दुर्ग निगम में बैठक: स्वास्थ्य अधिकारी ने दिए दिशा निर्देश… मोहल्लों में जाकर धरातल पर सफाई व्यवस्था की स्थिति परखेगी टीम

दुर्ग। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर दुर्ग में तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश के परिपालन और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर दुर्ग निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा निगम कार्यलय के मोतीलाल वोरा सभागार में स्वच्छता 2024 को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई और स्वच्छता से संबंधित बिंदुओं पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश उपस्थित स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा एवं सुपरवाइजरो को दिये।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा सयुंक्त रूप से स्वच्छता और सफाई की उत्कृष्टता के लिए स्वच्छ भारत अभियान को एक मिशन के तौर पर चलाया जा रहा है।स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर के वार्डो के मोहल्ले में जाकर धरातल पर सफाई व्यवस्था की स्थिति को परखेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 नगर निगम की रैंकिंग बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है।बैठक में उन्होंने खुले में कचरा फेंकने वालों और नाली में कचरा डालकर उसे जाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षकों एवं सफाई दरोगा को दिये

साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन-प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर चालानी कार्रवाई करने के साथ येलो स्पाट और रेड स्पाट का चिन्हांकन कर उचित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। शहर की बस्तियों में स्वच्छता दीदीयां घर-घर जाकर महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की जानकारी देंगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों एवं स्वच्छता जनजागरूकता के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...