राजनांदगांव आएंगे गृहमंत्री अमित शाह: डॉ रमन की नामांकन रैली में होंगे शामिल… UP के CM योगी भी हो सकतें है मौजूद

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियों की तैयारियां जोरो पर है। भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारी डिमांड है. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए कवर्धा भी जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे फेज के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी. राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले मतदान किया जाएगा, रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा। बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 85 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...