राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा… दुर्ग में भारी बारिश में होम मिनिस्टर साहू और MLA वोरा ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

दुर्ग। राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर जिले में भारत जोड़ यात्रा निकालनी थी। इसी के तहत दुर्ग शहर जिला कांग्रेस व दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू एवं दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा शामिल हुए। यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई।

क्योकिं आज दुर्ग शहर में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद कांग्रेसियों ने यात्रा जारी रखी एवं भींगते हुए पूरे शहर में पद यात्रा की। यात्रा को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य था कि दिल्ली में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत को तोड़ने का काम किया है लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है जिसके लिए राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इसी को लेकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा न सिर्फ कांग्रेस पार्टी की यात्रा नहीं बल्कि देश की यात्रा थी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को महिलाओं को गरीबों को एवं सर्व वर्ग को आपस में जोड़ कर रखने का था और केंद्र की सरकार ने जिस तरह लोगों को धर्म एवं जाति के नाम पर लड़ाने का कार्य किया है उसे बंद करने का था।

वोरा ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ यात्रा ऐतिहासिक यात्रा थी उनकी यात्रा से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की लहर बनी है और इसका पूरा फायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में होगा। यात्रा में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दुर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप वोरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...