सम्मान समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री साहू: बोले – समाज में आय का पक्ष बढ़ना चाहिए और व्यय का पक्ष कम होना चाहिए… कार्यक्रम में ASI राजेश साहू और जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू हुए सम्मानित

दुर्ग। गृह मंत्री, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केलाबाड़ी स्थित साहू सदन में आमसभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। इस समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज की आमसभा में आय व्यय के बारे में खुली चर्चा होती है और वह समाज के लिए होता है। आमसभा में नियम बनाए जाते हैं उसका पालन होना चाहिए। इसके साथ ही समाज के हित में, योजना, प्रस्ताव एवं एजेंडा पर भी चर्चा होती है, जो समाज के लिए उपयोगी हो। इस अवसर पर अध्यक्ष नंदलाल साहू, महामंत्री राकेश साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रीतम साहू, वरिष्ठ सलाहकार रागिनी साहू, जागेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि समाज में आय का पक्ष बढ़ना चाहिए और व्यय का पक्ष कम होना चाहिए, तब समाज और आगे बढ़ेगा। विरोधात्मक वाली बात न कह कर सुधारात्मक वाली बात करनी चाहिए तभी समाज का संगठन होगा। सामाजिक संगठन का मूल कार्य समाज की बुराईयों को दूर कर हर वर्ग को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि चाहे सामाजिक क्षेत्र में हो या राजनीति क्षेत्र में दुर्ग बहुत परिपक्व रहा है।

इस अवसर पर मंत्री साहू ने पीएससी के माध्यम से चयनित उप निरीक्षक राजेश साहू, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू एवं संरक्षक सदस्य तुकाराम साहू, आर.आर.साहू, हीरासिंह साहू, टीकाराम साहू, हरिशचंद साहू को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आजीविका सदस्य दुर्ग ग्रामीण मोतीलाल साहू, रामनारायण साहू, मीरा साहू, अमरदास साहू को भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...