गृहमंत्री के काफिले की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के काफिले में शामिल एक शासकीय वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेस्ट हाउस के सामने उस वक्त हुआ, जब उपमुख्यमंत्री का काफिला रेस्ट हाउस से बाहर निकलकर अपने निर्धारित दौरे पर रवाना हो रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उपमुख्यमंत्री का काफिला रेस्ट हाउस से बाहर निकला, उसी दौरान एक शासकीय वाहन ने सड़क पर आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि वे खतरे से बाहर हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही से हुआ या किसी अन्य कारण से। वहीं, बाइक सवार युवकों की पहचान और दुर्घटना के समय वाहन की गति को लेकर भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...