मासूम बच्ची की अर्धनग्न लाश मिलने से मचा हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 10 साल की मासूम बच्ची की लहूलुहान हालत में अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मृत बच्ची के गले और शरीर पर गहरे चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची पिछले 4 दिनों से लापता थी। प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला रेप और हत्या से जुड़ा है।

घटना की जानकारी मिलतमे ही पुलिस जांच में जुट गयी है। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का ये पूरा मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ओरछाकोड़ी के जंगल में बच्ची का अर्धनग्न शव ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में बच्ची के सिर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले है।

अर्धनग्न हालत में बच्ची की लाश मिलने से पुलिस बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची पिछले चार दिनों से लापता थी। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। इस घटना की जानकारी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस और फारेंसिक की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...