गृह मंत्री के चचेरे भाई की हत्या: पहले देसी बम फेंके फिर भाजपा कार्यकर्ता को मारे चाकू, आरोपियों का सरेंडर, इस वजह से किए मर्डर

हले देसी बम फेंके फिर भाजपा कार्यकर्ता को मारे चाकू

क्राइम डेस्क। पुडुचेरी में 7 लोगों ने BJP कार्यकर्ता सेंथिल कुमार की हत्या कर दी। घटना रविवार रात 9 बजे की है। जब सेंथिल एक बेकरी के बाहर खड़े थे, तभी आरोपी वहां बाइक पर पहुंचे। पहले उन्होंने देसी बम फेंके, जब सेंथिल लड़खड़ाए तो उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह घटना वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। इसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आरोपियों ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

सेंथिल की लाश देखकर रो पड़े रिश्तेदार
सेंथिलकुमारन गृह मंत्री नमचिवयम के चचेरे भाई हैं और मंगलम निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रभारी हैं। सेंथिल पर हमले की खबर सुनते ही गृहमंत्री लगभग 700 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वे सभी सेंथिल के शव को देखकर रो पड़े। पुलिस ने सेंथिल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सरेंडर के बाद आरोपी बोले- आपसी दुश्मनी थी
सेंथिल कुमार की हत्या करने वाले सातों लोगों ने सोमवार को त्रिची की एक अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों में से एक नित्यानंद ने सेंथिल की हत्या का प्लान बनाया था। जिसके बाद उसने बाकी लोगों को तैयार किया। नामी बदमाश नित्यानंद ने पूछताछ में बताया कि सेंथिल से पुरानी दुश्मनी थी, जिसके चलते उसकी हत्या की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...