भिलाई में 31 को ध्वजवाहकों का सम्मान समारोह, श्रीराम जन्मोत्सव समिति करेगी सम्मानित… 1 से होगी “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान की शुरुआत

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा इस बार लगातार 39वें वर्ष श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व समिति द्वारा 31 मार्च, रविवार को विभिन्न प्रखण्डों के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों से ध्वज लेकर निकलने ध्वजवाहकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक, पूर्व मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। वहीं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिसकी नींव ही श्रीराम मंदिर आंदोलन के साथ ही रखी गई थी, इसका संकल्प भी पूरा हुआ। समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य रूप से श्रीरामनवमी का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व 31 मार्च को सभी ध्वज प्रमुखों का सम्मान सेक्टर 10 गुण्डिचा मण्डप में किया जा रहा है। साथ ही 1 अप्रैल से शुरू होने वाले “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान की शुरूआत भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...