दो साल पहले युवक ने मोबाइल से अपलोड किया था चाइल्ड पोर्न: रायपुर पुलिस ने जंगल सफारी से किया आरोपी को अरेस्ट… जानिए मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो डालने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। दरहसल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम/ए सी सी यू रायपुर के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ की सीसीपी डब्ल्यू योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीप लाइन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किए जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही में मोबाइल नंबर 97483** ने दिनांक 30.04.2022 के 07:22 बजे रितेश ओचट तन्मय ब्वायस हॉस्टल कैलाशपुरी रायपुर से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में डाला था। जिसका धारक शेख रामिज पिता शेख रसीदुल चकुढ़ हावड़ा पश्चिम बंगाल का होना पाया गया। उक्त ऑनलाइन शिकायत आवेदन पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 85/2024 धारा 67,67ए,67बी आई टी एक्ट व 15 पोस्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी मोबाइल नंबर 97483** का टावर लोकेशन लेने पर जंगल सफारी नवा रायपुर में संचालित होना पाया गया मोबाइल नंबर धारक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...