भिलाई। श्री बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति ने अपना तृतीय स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश स्तरीय रक्त मित्र सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वाई राजेन्द्र राव ने कहा कि यह समिति अपने स्थापना काल से जरूरतमन्दों को सहजता से रक्त उपलब्ध कराने सेवाबध्द है। वहीं लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता ला रहे हैं। इसके इस अभियान से लोगों में प्रेरणा आई है और स्वस्फूर्त स्वेच्छा से मृत्युशय्या पर लेटे लोगों को भी नया जीवन दे रहे हैं। वाकई इसका प्रयास प्रशंसनीय है। समिति के सदस्य शंकर राव ने कहा कि युवाओं को रक्त दान से जोड़ने के उद्देश्य से प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें सामाजिक संस्थाओं, उत्कृष्ट समाज सेवकों, कोरोना सेवा से जुड़े लोगों, पर्यावरण व स्वच्छता मित्र सहित नव दृष्टि फाउंडेशन, सेवक फाउंडेशन, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़, डोनेट थोड़ा-सा, गगन फाउंडेशन, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन, ल्यासा फाउंडेशन, श्री साईनाथ जन सेवा समिति, ॐ साई रक्त दाता सेवार्थ समिति रायपुर, हमदर्द रक्तदान समिति धमतरी, राजनांदगांव, डोंगरगांव, महासमुंद व बिलासपुर के 100 से अधिक समाजसेवी संस्थाओं का सम्मानित किया गया। ये रहे उपस्थित : जितेंद्र हसवानी अध्यक्ष मानव अधिकार संगठन, राज अड़तीया , स्मिता तांडी आरक्षक छत्तीसगढ़ पुलिस, विकास, जायसवाल सेवक फाउंडेशन, सूरज साहू, हरजिंदर सिंह, अभिजीत पारख व आयोजन समिति सदस्य अवतार सिंह, सन्नी बसोड़, चंदू शेट्टी व संतोष कुमार आदि ने शरीक होकर समारोह को सफल बनाया।
सम्मान जिंदगी बचाने वालों की: श्री बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस… समारोह में लीक से हटकर काम करने वाले 100 से अधिक लोग हुए सम्मानित

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...
Aditya -
भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...
सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...
Aditya -
दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...
भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...
Aditya -
भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...
बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...
Aditya -
रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...
