खुर्सीपार में कर्मा जयंती पर प्रतिभावानों का सम्मान : सामने का पार्क का नाम हुआ माँ कर्मा वाटिका, एकांश बोलें-हरसम्भव समाज को दी जाएगी मदद…

भिलाई। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा खुर्सीपार भिलाई में कर्मा जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर थे। अध्यक्षता मुन्नालाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर व अतिविशिष्ट अतिथि एकांश बंछोर प्रभारी पीडब्ल्यूडी व विधायक प्रतिनिधि थे।समारोह में सत्यवती साहू पूर्व पार्षद वार्ड 50, मंजूषा साहू उपाध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर, सरिता बघेल पार्षद वार्ड 43 , नोमिन साहू पार्षद सेक्टर 1का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

सर्व प्रथम अतिथियों का स्वागत इकाई के सामाजिक बंधुओं व पदाधिकारियों द्वारा किया गया। उसके बाद स्वागत भाषण अध्यक्ष परदेशी राम साहू ने प्रस्तुत किया।उन्होंने वर्षभर की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी। इकाई पदाधिकारियों ने निर्माणाधीन साहू भवन के बाजू मे महिला-पुरुष प्रसाधन कक्ष की मांग की। साथ ही सामने स्थित पार्क को विधायक की अनुमति और मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर भक्त माता कर्मा वाटिका रखा गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान स्व. प्रेमलाल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा दिया गया। सियानों में रामलाल सरल, ननहू राम साहू, छबिलाल साहू व दुलमत बाई को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एकांश बंछोर ने समाज के लोगों को कर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा हरसंभव समाज की मदद दी जाएगी। मुन्नालाल साहू ने समाज की एकता व अखंडता पर जोर दिया तथा सामाजिक संगठन के महत्व को बताया। मंजूषा ने इकाई के एकता की सराहना की ।सत्यवती ने समाज को सबल बनने दिया।

इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष परदेशी राम साहू, हीराराम साहू, उपाध्यक्ष बिसेलाल, देवघर, सूर्यकान्त, दुर्गादास, उमेश, राजेश, अन्नपूर्णा, पुष्पा सचिव चुलेशवर प्रसाद, गोपाल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, अधिकारी कर्म चारी प्रकोष्ठ सुरेन्द्र सोनबोइर, यीतेश, कृष्ण कुमार सोनबोइर, गितेंद्र, दौलत, लेखू, रविशंकर, तुलेश्वर, अजय, घनश्याम, ओमप्रकाश, लक्ष्मण, योगेश, प्रचार सचिव बैसाखू राम, जोनल सचिव नाथू राम, दूलमत बाई, देवकुवर संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, उप संयोजिका खेमलता, तीजन, हिरमौतिन, धनेशवरी,रानी, जानकी, हेमा, नोमिन साहू, भारती साहू, दया, फगनी, बली राम साहू, हीरालाल, महेन्द्र सोनवानी, अवध, राजकुमार, त्रिलोचन, भुवन, देवेश, रामसाय, राजेश्वर, मनसुख साहू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...