रिसाली के इस इलाके में पहली बार नाली का निर्माण: मेयर शशि और पीडब्ल्यूडी प्रभारी अनूप डे ने वार्डवासियों संग रखी नींव…बारिश में घर में आ जाता था गंदा पानी

भिलाई। स्टेशन मरोदा वार्ड 19 विजय चौक के निकट नाली निर्माण होगा। साथ ही गली सीमेंटीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को महापौर शशि सिन्हा व लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनूप डे ने भूमिपूजन किया।

नाली व सड़क के अभाव में स्वयं को उपेक्षित समझने वाले नागरिकों की समस्या का समाधान महापौर परिषद की सदस्य सोनिया देवांगन ने किया। लगातार प्रयास के बाद उन्होंने अधोसंरचना मद से न केवल 15 लाख 94 हजार स्वीकृत कराकर भूमिपूजन भी कराया। उन्होंने बताया कि देवार बस्ती में कभी नाली ही नहीं बनी थी।

कच्ची नाली की वजह से पूरा गली बदबू से भरा रहता है। अब पानी के जमा होने से उठने वाले दुर्गन्ध से निजात मिलेगा। साथ ही 225 मीटर सी सी रोड का निर्माण भी किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सोनिया देवांगन, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, उपअभियंता हिमांशु कावड़े समेत क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

मैत्रीकुंज में भी भूमिपूजन
स्टेशन मरोदा के बाद महापौर व लोक निर्माण विभाग प्रभारी वार्ड 22 मैत्रीकुंज पहुंचे। यहां पर सड़क 3 में नाली निर्माण कार्य अधोसंरचना मद से स्वीकृत हुआ है। महापौर ने नागरिकों की उपस्थिति में कार्य आरंभ करने भूमिपूजन किया।

ठेकेदार को दो टूक
महापौर ने भूमिपूजन के बाद निर्माणकर्ता ऐजेंसी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के बाद कार्य आरंभ करने में विलंब न करे। बारिश के पहले हर हाल में नाली व सी सी रोड निर्माण कार्य पूर्ण करे।

शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से हो
महापौर शशि सिन्हा, महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, अनूप डे व ईश्वरी साहू दोपहर बाद टंकी कार्यालय का निरीक्षण की। वे सीधे निदान 1100 निराकरण केन्द्र पहुंची और कर्मचारियों से चर्चा की।

महापौर ने फिल्ड में रहने वाले गैंग के बारे में विस्तार से जानकारी लेते निर्देश दी कि शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से हो। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी लेबल चेक करते रहे। सार्वजनिक हैंड पंप में पानी कम आने पर पाइप जोड़े। इसके अलावा उन्होंने स्टोर में रखे सामानों के रख रखाव के बारे में जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...