दुर्ग में CM भूपेश के दौरे को लेकर तैयारी शुरू: विधायक वोरा के साथ अधिकारियों ने लगातार 3 घंटे तक किया विकास कार्यों का निरीक्षण…वोरा बोले-जनता को मिलेगी कई मूलभूत सुविधाएं

भिलाई। दुर्ग शहरी क्षेत्र में 22 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं प्रशासनिक अमले के साथ सभी विकास कार्यों का मैराथन निरीक्षण किया।

वोरा ने कहा कि 15 वर्षों से विकास से अछूते रहे क्षेत्र में अब लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन जिन कार्यों को बार बार मांग किए जाने के बाद भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जनभावनाओं की अनदेखी की गई थी वे सभी काम अब पूरे हो रहे हैं।

153 करोड़ की लागत वाली बहुप्रतीक्षित अमृत मिशन योजना, 7 करोड़ से जिले के सबसे बड़े अस्पताल में अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड, 100 तरह की बबीमारियों की मुफ्त में जांच करने के लिए हमर लैब की स्थापना, 3.54 करोड़ से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, शासकीय कर्मचारियों के लिए 55 यूनिट का ट्रांजिट हॉस्टल, एवं 17 करोड़ के प्रयास आवासीय विद्यालय से शहरी क्षेत्र के साथ ही जिले भर के आस पास के निवासियों को भी सीधे लाभ मिलेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबे समय से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भी जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा था किंतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस सरकार ने उद्योग केंद्र हेतु भी 4.25 करोड़ से नवीन भवन का निर्माण पूर्ण कराया है।

आने वाले समय मे दुर्ग शहर को स्मार्ट सिटी में गिना जाएगा। लगातार तीन घंटे तक अधिकारीगणों के साथ कार्यों का निरीक्षण करने के पश्चात सीएम के दौरे के लिए विधायक एवं महापौर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया एवं अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...