CG में भीषण हादसा: कार और बाइक में भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

अंबिकापुर। सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें तीन साल का मासूम भी शामिल है। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सीतापुर थाने के बिशुनपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। यहां एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...