कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांके जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात नेशनल हाईवे-30 पर कुलगांव के पास एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे बाहर नहीं निकल पाने के कारण चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे, जिसमें से 4 युवकों को मौत हो गई। दो घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवक मुरवेंड से कांकेर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही।