भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत: सब्जी ले जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई… 10 की चले गई जान… 20 घायल

भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत

डेस्क। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज सुबह (22 जनवरी) सब्ज़ियाँ ले जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से टकरा जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह हादसा गुलपुरा गाँव के पास यालापुरा हाईवे पर हुआ। हादसा बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ।

यह हादसा गुलपुरा गांव के पास यालापुरा हाईवे पर हुआ। हादसा बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह जिस सब्जी के ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित सभी फल विक्रेता थे, जो सावनूर से फल बेचने के लिए येल्लापुरा मेले की ओर जा रहे थे। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने बताया कि वे सावनूर-हुबली सड़क पर यात्रा कर रहे थे, तभी जंगल वाले इलाके में यह दुर्घटना हुई।

नारायण ने मीडिया को बताया, “सुबह करीब 4:00 बजे, ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में ट्रक को एकदम बाईं ओर मोड़ दिया और करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा।” उन्होंने कहा कि घाटी में सड़क पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी।

अधिकारी ने बताया, “घटनास्थल पर ही 10 लोगों की मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...