CG – तंत्र-मंत्र से पैसों की होगी बारिश: लालच देकर तीन साल तक ठगता रहा… 52 लाख रुपए से ज्यादा हड़पे… अब आरोपी गिरफ्तार

CG

कुरुद। छत्तीसगढ़ के कुरुद में पुलिस ने तंत्र- मंत्र से पैसों की बारिश कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों की बारिश कराने का लालच देकर प्रार्थी से 52,49,425 रुपये की धोखाधड़ी की है। यह पूरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी का है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लेखराम चंद्राकर निवासी कुरूद से मोहन बाबा, धरम पाल और रेखा राजपूत निवासी मथुरा यूपी द्वारा अक्तूबर 2021 से विभिन्न मोबाइल नंबर से कॉल कर अपने झांसे में लेकर तंत्र-मंत्र की बात कहते हुए पैसों की बारिश करने का लालच दिया था।

रिपोर्ट के आधार पर कुरूद थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान तकनीकी साक्ष्य व अन्य सबूत के आधार पर आरोपी सुनील उर्फ सोनू उर्फ अक्षय शर्मा निवासी फरीदाबाद बल्लभगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी द्वारा उक्त व्यक्ति धोखाधड़ी का जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 18 अक्तूबर 2021 से 23 सितंबर 2024 तक अपने परिवारवालों सहित पड़ोसी के नंबर से लेखराम चंद्राकर को उनके द्वारा कॉल करके 52 लाख 49 हजार 425 रुपये का धोखाधड़ी की गई है।

इसके बारे में दादा मोहन शनों, मौसा धरमपाल, पड़ोसी रेखा राजपूत कुछ नहीं जानते हैं। आरोपी ने बताया कि उक्त सभी रुपये को ऑनलाइन गेम और निजी कार्य में खर्चा हो जाना कहा। बरहाल कुरूद पुलिस ने आरोपी से दो नाग मोबाइल को जप्त करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...