CG में भीषण सड़क हादसा: दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराई… 3 लोगों की मौके पर ही मौत, एक मासूम सहित 4 लोग घायल… टक्कर इतनी जबरदस्त की गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये थे। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार अस्पताल में जारी है। घटना बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र की है।

शुक्रवार की रात मनकुंवर से महामाया जाने वाले रोड में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की स्पीड काफी ज्यादा थी। मानपुर से महामाया जाने वाले मोड़ के पास दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। एक्सीडेंट के बाद दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, जैसे ही दुर्घटना की जानकारी लगी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल चार लोगों को दल्ली राजहरा अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक बच्चा भी है। सभी का उपचार अस्पताल में जारी है। हादसे में मृतक भूपत चुरेंद्र, संग्राम कोटागांव और छबिलाल नारंगसुर गांव के रहने वाले थे। महामाया थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...