CG -भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की चली गई जान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जा रहा है यहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो लोगो को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, घटना गुरुर थाना इलाके की बताई जा रही है, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवा को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक भूपेंद्र साहू बालोद के ग्राम जमरुवा और भुवनेश्वर ग्राम नर्रा का रहने वाला था। दोनों युवक बाइक (क्रमांक CG 07- LJ- 1030) से गुरूर गए हुए थे। सोमवार देर रात वे वहां से लौट रहे थे, तभी ग्राम करकाभाट के पास उनकी गाड़ी को हाईवा ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हाईवा बालोद से धमतरी की ओर जा रहा था।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों आसपास के गांव के रहने वाले थे और उनके बीच अच्छी दोस्ती थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिसे पुलिस ने हटाकर रास्ता खाली कराया, तब जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। एक्सीडेंट में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...