भिलाई में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार KTM बाइक, दो युवकों की हालत गंभीर

दुर्ग। भिलाई के भट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टाउनशिप इलाके के पांडे चौक, सेक्टर-4 के पास तेज रफ्तार KTM बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए,दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना सुबह करीब 7 बजे सेंट्रल एवेन्यू रोड की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों किशोर दसवीं कक्षा के छात्र हैं। एक की पहचान सेक्टर-3 निवासी एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) जवान के पुत्र के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर उसका मित्र भी सवार था।

पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। फिलहाल भिलाई भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवाओं से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...