CG में भीषण हादसा : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मसोरा टोल नाका के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक बड़े डोंगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे, जो बड़ेडोंगर से कोंडागांव फिल्म देखने आए थे। घर लौटते समय अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ने से वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-30 की है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...