भीषण सड़क हादसा: दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 10 की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी

दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 10 की मौके पर ही मौत

डेस्क। उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जीप के गहरी खाई में गिरने से दस लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव का कार्य जारी है। पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह तेजम होकरा मार्ग में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बोलेरो जीप गहरी खाई में गिरी है। जीप के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हैं। गुरुवार को बागेश्वर के शामा के लोग होकरा मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। घटना में मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को खाई से निकालने के अभियान में जुटी हुई है। घटना नाचती थाना क्षेत्र के मुनस्यारी ब्लॉक की है।

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के शामा और भनार क्षेत्र के लोग होकरा मंदिर पूजा के लिये जा रहे थे। इस दौरान पिथौरागढ़ के नाचती थाना क्षेत्र के मुनस्यारी ब्लाक मसूरी-होकरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी 600 मीटर गहरे खाई में गिर गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना सामने आई है। वहीं 2 गंभीर रूप से घायल है।

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ पहुंची है और रेस्क्यू जारी है। घटना स्थल में ग्रामीणों की भी भीड़ मौजूद है। कपकोट से एसडीआरएफ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। राहत बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...